सम्बंधित जानकारी
- गुजरात में 450 करोड़ रुपए की 90 किलो हेरोइन जब्त, तस्करों ने अपनाया था अनोखा तरीका...
- Delhi के Shaheen Bagh में NCB की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो हेरोइन और 30 लाख कैश बरामद
- पाकिस्तानी नौका से 280 करोड़ की हेरोइन बरामद, 9 लोग गिरफ्तार
- अटारी बॉर्डर पर 102 किलो हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 700 करोड़
- प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई थी महिला 6 करोड़ की हेरोइन, निकालने के लिए करना पड़ा ऑपरेशन
गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, UP में 900 करोड़ की ड्रग्स बरामद, शाहीनबाग के तस्कर से मिला सुराग
गुजरात एटीएस ने शाहीनबाग से पकड़े गए ड्रग तस्कर हैदर के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ठिकाने से 150 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है। इस हेरोइन की कीमत करीब 900 करोड़ रुपए है। अब तक इस सिंडिकेट में कुल 5 लोग गिरफ्तार हुए है। इस सिंडीकेट के तार दुबई, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान से जुड़े हैं।
खबरों के अनुसार, गुजरात एटीएस ने हैदर के मुजफ्फरनगर के घर के पास एक पड़ोसी के घर में छापेमारी की और 150 किलो हेरोइन बरामद की। इस हेरोइन की कीमत करीब 900 करोड़ रुपए है।
NCB के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह के मुताबिक, ड्रग्स मामले में लक्ष्मीनगर से हवाला कारोबारी शमीम को गिरफ्तार किया है। ये ड्रग्स का पैसा दुबई में शाहिद को भेज रहा था।
गौरतलब है कि इससे पहले एनसीबी ने दिल्ली के शाहीनबाग इलाके से 50 किलो हेरोइन बरामद की थी। इसके अलावा 30 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन और कई किलो अन्य ड्रग्स भी जब्त की थी।
File photo
File photo
