यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब पाल रही
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को देश के मुख्य विपक्षी राजनीतिक दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दावा किया कि पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब पाल रही है। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय पाकिस्तान के नेताओं के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब पाल रही है। मौर्य ने भारत-पाक संघर्ष पर कांग्रेस के कुछ नेताओं की हालिया टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा।(भाषा)कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय 'पाकिस्तान के नेताओं' के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है। पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख़्वाब पाल रही है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 19, 2025
Edited by: Ravindra Gupta
