सम्बंधित जानकारी
- हाथ पैर बंधवाकर कराया फोटो शूट, छात्रा ने खुद ही रची अपहरण की साजिश
- इंजीनियर पति ट्रेन से कंबल टॉवल चादर करता था चोरी, पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
- UP: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज
- UP : बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, शहर में बवाल
- नशे का विरोध करना शिक्षक को पड़ा महंगा, हेड कांस्टेबल ने उतारा मौत के घाट
बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, 2 मासूमों की हत्या के बाद से था फरार
आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था
Badayu crime news : उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं में 2 मासूमों की चाकुओं से गोदकर हत्या के आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस पर 25,000 रुपए का इनाम रखा था। इससे पहले पुलिस ने हत्या के एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया था।
बदायूं कांड को अंजाम देने वाले कातिल साजिद ने दोनों मासूम भाइयों का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था। उसने दोनों का न केवल चाकू से गला रेता बल्कि शरीर पर अंधाधुंध वार किए थे। आयुष के शरीर पर चाकू के 14 वार उसके खुद को बचाने के लिए संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आयुष के शरीर पर 14 और अहान के शरीर पर नौ घाव मिले हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया इसके बाद दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के पास जावेद का एक वीडियो भी मौजूद है जिसमें वो कर रहा है कि मैं सीधे दिल्ली भाग गया था और मैं खुद को सरेंडर करने बरेली आया हूं, मेरे भाई ने क्या किया, इसके बारे में मुझे लोगों से फोन आए हैं।
#WATCH | Budaun Double Murder Case | Second accused in the matter, Javed arrested by Police from Bareilly (Uttar Pradesh) last night.
— ANI (@ANI) March 21, 2024
In a video, sourced to Police, he is heard saying, "...I ran straight to Delhi and from there I have to come to Bareilly to surrender. I have… pic.twitter.com/zIPcXZ0bwy
हत्या के 2 दिन भी सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आरोपियों ने ऐसा क्यों किया? पिता ने भी कहा था कि दूसरे आरोपी का एनकाउंटर नहीं होना चाहिए। उससे सवाल पूछा जाना चाहिए कि हमारे साथ ऐसा क्यों किया? हत्या की वजह क्या थी।
इस बीच बदायूं में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एनकाउंटर में मारे गए हत्यारोपी साजिद की पत्नी के बारे में खुलासा हुआ है कि वो बीमार नहीं थी। ना ही उसके इलाज के लिए 5 हजार रुपए की जरूरत थी।
यूपी पुलिस ने आरोपी जावेद को बरेली की बरादरी थाने से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था।
