1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM yogi says, Now mafia cannot threaten anyone in UP

सीएम योगी का बड़ा बयान, अब कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता

CM yogi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता। उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है।
 
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले  पहले यूपी में कानून व्यवस्था खराब थी। प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। बहुत से जनपद ऐसे थे जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है। अब यहां दंगे नहीं होते।

उन्होंने कहा कि अब यहां दंगे नहीं होते। कर्फ्यू लगाने की नौबत नहीं आती। उत्तर प्रदेश को अब विकास के लिए जाना जाता है।
अगला लेख
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, मामला दर्ज