1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ayodhya cantt will change name of faizabad junction

UP : फैजाबाद जंक्शन का नाम अब होगा अयोध्या कैंट, योगी सरकार का फैसला

Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले स्थित फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर 'अयोध्‍या कैंट' करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री ऑफिस ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 
मुख्यमंत्री के ऑफिस ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम 'अयोध्‍या कैंट' करने का निर्णय लिया है। 
 
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने वर्ष 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था।
अगला लेख
मॉडल ने ब्‍वॉयफ्रेंड बनने के लिए रखी शर्तों की लंबी फेहरिस्‍त, कहा एक हफ्ते में देना होंगे 12 दर्जन गुलाब और...