शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav met in flight
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (18:12 IST)

फ्लाइट में मिले प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव, गठबंधन के लगाए जा रहे कयास

फ्लाइट में मिले प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव, गठबंधन के लगाए जा रहे कयास - Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav met in flight
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भले ही अभी नहीं की गई है लेकिन राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बीच खबर है कि दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव आमना-सामना हुआ। दोनों के बीच कुछ मिनट तक बातचीत भी हुई।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे 2 बड़े दलों के नेताओं की आज फ्लाइट में मुलाकात के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक फोटो वायरल हो रही है। फ्लाइट में अखिलेश और प्रियंका ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया और एक दूसरे का हालचाल पूछा।

हालांकि अखिलेश यादव यह कई बार कह चुके हैं कि वे इस बार किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेंगे और छोटे दलों को मिलाकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता, क्योंकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठजोड़ कर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें दोनों दल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

वैसे अखिलेश यादव पर प्रियंका गांधी लगातार हमलावर रहीं हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार अखिलेश यादव पर सीधे तौर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी बीजेपी के खिलाफ कभी भी सड़कों पर नहीं उतरती हैं। हालांकि इस बात पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने भी तुरंत जवाब दिया था।
ये भी पढ़ें
ओमप्रकाश राजभर बोले- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'खदेड़ा हो बे'...