1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Priyanka Gandhi treated the injured

आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुककर महिला के जख्म पर लगाया मरहम

Priyanka Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा में जा रही थीं, तभी अचानक उनका काफिला लखनऊ के गोमती नगर में रुक गया। दरअसल, वहां एक महिला जख्मी हो गई थी।
 
प्रियंका ने अपने काफिले को रुकवाया और महिला की मरहमपट्‍टी की। जानकारी के मुताबिक इस महिला का एक्सीडेंट हो गया था और उसके पैर में चोट आई थी। प्रियंका को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और महिला की ड्रेसिंग की और हालचाल भी पूछा।
 
प्रियंका उस समय पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के लिए आगरा जा रही थीं। आगरा पहुंचने से पहले प्रशासन ने उनके ‍काफिले को रोक लिया था। हालांकि बाद में उन्हें अरुण के परिजनों से मिलने के इजाजत मिल गई थी।
अगला लेख
प्रियंका गांधी को आगरा जाने की इजाजत मिली, अरुण वाल्मीकि के परिजनों से कर सकेंगी मुलाकात