सम्बंधित जानकारी
- दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाहाकार, लेकिन भारत में वृद्धि सबसे कम; जानें अमित मालवीय के चौंकाने वाले आंकड़े
- केरल में CM चेहरे पर फंस गई कांग्रेस, प्रचंड जीत के 9 दिन बाद भी फैसला नहीं, जानें क्यों हो रही देरी?
- तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल
- पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, हिमंता का दावा- हैदराबाद भागा
- नवजोत सिद्धू ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, कहा सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस
अजय राय की विवादित टिप्पणी पर सियासी बवाल, योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला हमला
उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के अध्यक्ष अजय राय उस समय बड़े विवादों में घिर गए जब उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो सामने आया। घटना के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अजय राय लोगों की ओर हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
अजय राय ने 2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें डेढ़ लाख से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कांग्रेस के कुसंस्कारों को दिखाता है।कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 22, 2026
लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए।
यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है -… pic.twitter.com/AkbPemddlq
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 22, 2026
पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।
कांग्रेस अब हताशा,…
योगी ने एक्स पर कहा- विकृत मानसिकता का परिचय
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर लिखा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक विकृति को उजागर करती है। इससे पहले कांग्रेस के युवराज भी अपनी विकृत मानसिकता का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियापन की पराकाष्ठा पर पहुंच चुकी है।
मालवीय ने याद दिलाया प्रधानमंत्री का ट्वीट
भाजपा की राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस वीडियो को X पर साझा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पहले जब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है, जो शिष्टाचार का जवाब अशिष्टता से देती है।
बेहोश हो गए थे अजय राय, तब पीएम मोदी ने किया था ट्वीट
अजय राय 2 मई को लखनऊ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया था कि उनके शरीर में सोडियम का स्तर कम हो गया था।
उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी और उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। स्वस्थ होने के बाद अजय राय लगातार केंद्र सरकार पर विभिन्न मुद्दों, खासकर NEET पेपर लीक मामले को लेकर हमला बोलते रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma
