पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, हिमंता का दावा- हैदराबाद भागा
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर मंगलवार को असम पुलिस ने छापा मारा। पवन खेड़ा इस समय घर पर मौजूद नहीं थे। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं।
पवन खेड़ा ने हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाया था कि उसके पास 3 देशों (मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE) के पासपोर्ट है। उन्होंने आरोप लगाया था कि रिनिकी के पास दुबई में 2 संपत्तियां भी है। उन्होंने कहा था कि इन संपत्तियों का जिक्र सीएम सरमा के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है।
सीएम सरमा ने कहा कि वह कल गुवाहाटी से भाग गए। मुझे मीडिया के जरिए पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उनके घर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।
गौरतलब है कि असम में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 9 अप्रैल को राज्य की 126 सीटों पर मतदान होगा। वोटो की गिनती के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा 4 मई को होगी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें