सम्बंधित जानकारी
- Cockroach Janta Party ने एक्स पर क्यों बनाया नया अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके
- भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर
- 'कॉकरोच जनता पार्टी' का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर धमाके के बाद X पर चला डिजिटल डंडा!
- सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?
- कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास
कॉकरोच जनता पार्टी पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, संस्थापक अभिजीत दिपके ने जारी किया ‘असली डेटा’
कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पार्टी लॉन्च होने के महज एक हफ्ते के भीतर इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाकर CJP ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद से दिपके लगातार सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और आरोपों का जवाब देने में जुटे हैं। इस पर लगातार आरोप लग रहे हैं। ताजा आरोप पाकिस्तान कनेक्शन का है। जिसका अभिजीत दिपके ने जवाब दिया है।
फॉलोअर्स पाकिस्तान से
आरोप लगाया जा रहा है कि पार्टी के बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पाकिस्तान से हैं। इस मुद्दे को भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव तजिंदर बग्गा और पार्टी के अन्य प्रवक्ताओं ने भी जोर-शोर से उठाया। बग्गा ने CJP को 'पाकिस्तान जनता पार्टी' बताते हुए इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का कथित देशवार डेटा शेयर किया।
इस डेटा के मुताबिक पार्टी के 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तान से 14 प्रतिशत अमेरिका से और 14 प्रतिशत बांग्लादेश से बताए गए। यानी कुल 77 प्रतिशत फॉलोअर्स भारत के बाहर के बताए गए। भारत चौथे स्थान पर रहा, जहां से केवल 9 प्रतिशत फॉलोअर्स होने का दावा किया गया।Abhijeet Dipke, founder of the viral “Cockroach Janta Party,” was named in a 2019 Pune Police complaint over alleged Pakistan-backed Kashmir propaganda narratives.
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) May 21, 2026
The same man actively led anti-CAA protests in 2019 and openly backed Umar Khalid, who was accused of making… pic.twitter.com/kBTY8kcwgp
भाजपा नेता प्रीति गांधी ने भी इस डेटा को शेयर करते हुए X पर लिखा कि जब आपका सबसे बड़ा फैनबेस सीमा पार दुश्मन देश में बैठा हो, तो शायद अब यह दिखावा बंद कर देना चाहिए कि आप वास्तव में किसके लिए बोल रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि CJP के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन X पर वैसी बढ़ोतरी नहीं दिख रही। कई लोगों ने इसे बॉट्स या विदेशों के निष्क्रिय अकाउंट्स का खेल बताया।
I know you are desperately trying to hack the account but since you have failed to do so. Let me share the real data.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 21, 2026
Why would you call 94% of Indian youth as Pakistanis? https://t.co/547NtEP934 pic.twitter.com/9DRTx6l96e
अभिजीत दिपके ने शेयर किया डेटा
अभिजीत दिपके ने 'असली डेटा' शेयर करते हुए दावा किया कि CJP के 94 प्रतिशत इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भारत से हैं, जबकि अमेरिका से 1 प्रतिशत और ब्रिटेन से 0.7 प्रतिशत फॉलोअर्स हैं। दिपके ने X पर लिखा कि मुझे पता है कि आप अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब उसमें सफल नहीं हुए तो मैं असली डेटा साझा कर रहा हूं। आप 94 प्रतिशत भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी कैसे कह सकते हैं?
बनाया था नया एक्स अकाउंट
गुरुवार को CJP का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से 'राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं' के इनपुट के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर की गई। अकाउंट ब्लॉक होने से पहले उसके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि यह अकाउंट भारत के बाहर अब भी एक्सेस किया जा सकता है।
इसके कुछ घंटों बाद अभिजीत दिपके ने X पर नया हैंडल 'Cockroach Is Back' बनाया, जिसने बेहद कम समय में करीब 1.56 लाख फॉलोअर्स जुटा लिए। इस नए अकाउंट को महुआ मोइत्रा, सागरिका घोष, गुल पनाग और प्रशांत भूषण जैसी हस्तियों ने भी फॉलो किया। Edited by : Sudhir Sharma
