सम्बंधित जानकारी
- केंद्र ने GST क्षतिपूर्ति के लिए 6,000 करोड़ की 6ठी किस्त जारी की
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लॉटरी, सट्टेबाजी, जुए पर GST सही
- सावधान, रद्द हो सकता है 5.43 लाख करदाताओं का जीएसटी पंजीकरण
- 8 माह में पहली बार जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ पार
- खुशखबर, GST के वार्षिक रिटर्न भरने की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
GST नेटवर्क ने करदाताओं को दी बड़ी सुविधा, आप भी जानिए...
नई दिल्ली। जीएसटी नेटवर्क ने रविवार को कहा कि व्यवसायिक इकाइयों को अब प्रणाली से स्वत: सृजित मासिक बिक्री रिटर्न फॉर्म जीएसटीआर-3बी का उपयोग कर सकते हैं।
वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने कहा, करदाताओं की सुविधा के लिए अब प्रणाली जीएसटीआर-1 में दिए गए ब्यौरे के आधार पर स्वत: जीएसटीआर-3बी (मासिक) और आईटीसी स्टेटमेंट जीएसटीआर-2बी का ड्राफ्ट तैयार कर सकेगी।
व्यवसायों द्वारा दाखिल किए गए आपूर्ति रिटर्न जीएसटीएन-1 के आधार पर जीएसटीएन अपने आप देनदारी की गणना कर लेगा, जबकि प्रणाली द्वारा तैयार किए गए मसौदा स्टेटमेंट जीएसटीआर-2बी से इनपुट क्रेडिट टैक्स (आईटीसी) की गणना होगी।
जीएसटीएन ने कहा, यदि किसी विशेष अवधि की कुल देयता नकारात्मक है, तो उसे स्वत: गणना में शून्य देनदारी माना जाएगा।(भाषा)
