1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. cab services for women at Delhi airport

खुशखबर, दिल्ली एयरपोर्ट पर महिलाओं के लिए खास कैब सर्विस

Delhi airport
नई दिल्ली। महिला दिवस के एक दिन पहले महिलाओं को तोहफा देते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने महिलाओं के लिए कैब सेवाएं शुरू की हैं। इस सेवा से महिलाओं को सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। 
 
यह सेवाएं प्रशिक्षित महिला ड्राइवरों द्वारा वर्दी में संचालित की जाएंगी। इस 'राउंड द क्लॉक' टैक्सी सेवा का लाभ दिल्ली-एनसीआर के सभी स्थानों पर उठाया जा सकेगा। इसके साथ ही दो बाहरी स्थानों- आगरा और जयपुर के लिए भी इस सेवा का लाभ लिया जा सकेगा। 
 
उल्लेखनीय है कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस साल महिला दिवस में महिलाओं को सम्मान देने के लिए एक अनोखी पहल की है। इस दिन उनका ट्विटर अकाउंट भी महिलाओं को समर्पित रहेगा। 
अगला लेख
होली से पहले बनूंगा मंत्री, विधायक शेरा का दावा, मंत्री का तंज, बंदर की तरह करते हैं उछलकूद