1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मारक स्थलों पर महिलाओं का प्रवेश नि:शुल्क

International Women's Day | कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मारक स्थलों पर महिलाओं का प्रवेश नि:शुल्क

International Women's Day
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहली बार रविवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत आने वाले स्मारक स्थलों पर सभी महिलाओं के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
 
संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार 8 मार्च को एएसआई के तहत आने वाले सभी स्मारक स्थलों पर महिला पर्यटकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह कदम तब उठाया गया है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया है कि वे रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स महिलाओं को सौंप देंगे।
 
संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को कहा कि हमारे देश में 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' मनाने की शुरुआत होने से कहीं पहले से महिलाओं की पूजा की जाती है। हमारी संस्कृति में महिलाओं को प्राचीनकाल से ही देवी का दर्जा प्राप्त है। यह बड़ी पहल है।
 
इससे पहले मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित सभी स्मारक स्थलों पर बच्चों को दूध पिलाने के लिए कमरे बनाने की घोषणा की थी।
अगला लेख
Corona Virus : चीन की सख्ती, मास्क नहीं पहना तो बुजुर्ग को नहीं जाने दिया टॉयलेट