सम्बंधित जानकारी
- कितनी गहरी है डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की दोस्ती, अमेरिकी राष्ट्रपति को किस तरह दी बधाई?
- अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के इन 6 दिग्गजों ने मारी बाजी
- हमने असंभव को संभव कर दिखाया, जीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क का भी किया जिक्र
- US Election results 2024 LIVE: ट्रंप को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया, एलन मस्क ने किया ऐलान
- डोनाल्ड ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी, अमेरिका और दुनिया में क्या बदलेगा, जानिए 360 डिग्री रिव्यू
जेडी वेंस होंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति, क्या है उनका भारत कनेक्शन?
US Election results : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। वे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने ओहायो से सीनेटर जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित किया था। ट्रंप के साथ ही वे भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। जेडी की पत्नी ऊषा चिलुकुरी वेंस भी कमला हैरिस की तरह ही भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। इस नाते वे भारत के दामाद हुए।
जेडी वेंस लेखक, निवेशक और डोनाल्ड ट्रंप के आलोचक रह चुके हैं। ऐसे में कई लोगों को इस नाम ने चौंकाया था। हालांकि राष्ट्रपति चुनाव में दोनों ने एक टीम के रूप में शानदार ढंग से काम किया। ALSO READ: कितनी गहरी है डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की दोस्ती, अमेरिकी राष्ट्रपति को किस तरह दी बधाई?
वेंस का भारत कनेक्शन : जेडी वेंस ने 2014 में भारतीय मूल की ऊषा चिलुकुरी से शादी की थी। ऊषा और जेडी के 3 बच्चे ईवान, विवेक और मीराबेल हैं। ऊषा के मां-बाप भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे। ऊषा सेन डियागो में पली बढ़ीं। उन्होंने येल से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की और फिर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की।
उषा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की क्लर्क के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों ऊषा वकालत कर रही हैं। वेंस उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु भी बताते हैं। ऊषा (39) सेकंड लेडी (उपराष्ट्रपति की पत्नी) का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। ALSO READ: अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के इन 6 दिग्गजों ने मारी बाजी
भारतीय अप्रवासियों की बेटी ऊषा सैन डिएगो में पली-बढ़ीं। वह 2014 तक डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य थीं। ऊषा ने येल लॉ स्कूल से स्नातक किया और वह दीवानी मुकदमों की वकील हैं। येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान ऊषा और वेंस की मुलाकात हुई। वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के क्लर्क के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
वेंस दंपति की शादी 2014 में केंटकी में हुई थी और एक अलग समारोह में उन्होंने हिन्दू रीति-रिवाजों को निभाते हुए पुजारी से आशीर्वाद लिया था। वेंस और ऊषा के दो बेटे इवान तथा विवेक और एक बेटी मिराबेल हैं।
ऊषा की वजह से भी ट्रंप को मिला भारतीयों का साथ : बताया जा रहा है कि चुनाव में कमला हैरिस को भारतीय समुदाय की नाराजगी भारी पड़ गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर जब अमेरिका गए थे तो कमला ने उनसे मिलने से मना कर दिया था। जम्मू कश्मीर और धारा 370 पर भी उनका रूख अलग था। इधर मोदी से दोस्ती और जेडी वेंस की पत्नी ऊषा चिलुकुरी का भारतीय मूल का होने की वजह से भी ट्रंप को भारतीय समुदाय के कनेक्ट होने में मदद मिली।
Edited by : Nrapendra Gupta
