शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. टीचर्स डे
  4. Teachers Day 2022 Special New Wishes
Written By स्मृति आदित्य

Teachers Day Special New Wishes : आप हैं तो हम हैं,थैंक्यू टीचर

Teachers Day Special New Wishes : आप हैं तो हम हैं,थैंक्यू टीचर - Teachers Day 2022 Special New Wishes
5 सितंबर को भारत के स्कूलों में Teachers Day मनाया जाएगा। यह दिन शिक्षकों की मेहनत, सेवा और समर्पण के प्रति अपनी कृतज्ञता जताने का होता है। प्रस्तुत हैं कुछ शुभकामनाएं जो आप अपने शिक्षकों को भेज सकते हैं। 
 
1. आपने दिया है आत्मविश्वास 
      आज का दिन है बहुत खास 
       भेज रहे हैं आदर और शुभकामनाएं 
       आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराएं 
             थैंक्यू टीचर
 
2. जिसकी सीख पर कभी शक न हो 
     बस वही हमारे शिक्षक हो 
      वर्तमान भी सुधार दें जो 
        भविष्य के भी रक्षक हों.... 
      शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
 
 
3. खिलते हैं फूल बगीचे में कई  
मगर गुलाब जैसा कोई नहीं 
मिलते हैं गुरु तो बहुत जीवन में 
   मगर आप जैसा कोई नहीं....  
हैप्पी टीचर्स डे 2022 
 
4. सिखाया भी आपने 
भविष्य का मार्ग बताया भी आपने 
हम तो कच्ची मिट्टी के थे 
इंसान बनाया भी आपने 
टीचर्स डे की शुभकामनाएं
 
5. आपने समर्पण भाव से हमें शिक्षा दी 
    आज उसके प्रति नमन करने का दिन आया है 
       आपके जीवन में हों खुशियां 
      क्योंकि आपके कारण हम तक उजाला आया है. .. 
आपके लिए सम्मान और शुभकामनाएं  
ये भी पढ़ें
एक शिक्षक की वर्तमान संदर्भ में भूमिका क्या है