• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. हरतालिका तीज
  4. Hartalika Teej Festival 2022 shubhkamna sandesh
Written By WD

सुहाग के महापर्व हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश

सुहाग के महापर्व हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश - Hartalika Teej Festival 2022 shubhkamna sandesh
हरतालिका तीज सुहाग का शुभ और पवित्र महापर्व है, आइए जानते हैं एकदम नए बधाई संदेश.... 
अखंड सुहाग का यह शुभ पर्व आपको सौभाग्य दे,
सुंदर सुहाने रंग के साथ हर पल आपको खुशियां दे... 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
***
भादो मास में पहनकर लहरिया 
  चमकाती जाओ अपनी चुनरिया 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
***
सुंदर हो रात, सुंदर हो दिन 
मुबारक हो आपको हरतालिका तीज 
***
मेहंदी रचे हाथों में चूड़ियां और कंगना हो 
स्वस्थ रहें आप, खुशियां आपके अंगना हो 
***
हरतालिका तीज पर हरियाले बन्ने का साथ  
रंगबिरंगी चूड़ियां सजे आपके हाथ... 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
***
तीज पर शिव-गौरा का मिले शुभ प्रसाद
सदा सुहागन का बना रहे आशीर्वाद  
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
*** 
हरतालिका तीज आपके आंगन में खुशियों के फूल बरसाए 
इस शुभ पर्व पर आपकी हर कामना पूरी हो जाए 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
*** 
16 पत्तों का फुलेरा लेकर 
16 सिंगार का पिटारा रखकर 
तीज पर्व मुबारक हो आपको 
सदा सुहागन का आशीर्वाद देकर
***  
अखंड सुहाग का तीज पर्व आया है 
मां पार्वती का आशीर्वाद लाया है 
खुशी और भक्ति का हर तरफ साया है  
निर्जला व्रत सदा सुहागन ने लिया है 
दीप दीप जल रहा हर आंगन में दीया है 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं