1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Rang Panchami Recipes 2019

भांग के शरबत से करें रंगपंचमी का स्वागत, पढ़ें सरल विधि

Rang Panchami Recipes 2019
सामग्री : 
 
400 ग्राम दूध, शक्कर डेढ़ कप, 10-15 बादाम, पाव कटोरी खरबूजे के बीज, पाव कटोरी खसखस, 2 चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, 1 चम्मच गुलाब जल, 2 छोटे चम्मच भांग का चूर्ण, पाव चम्मच काली मिर्च पावडर, 4-5 केसर के लच्छे, 2 संतरा छिले हुए, 100 ग्राम अंगूर। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले दो कप पानी लेकर शक्कर गला लें। फिर सभी मेवा सामग्री को मिक्स करके 3-4 घंटे के लिए भिगो कर रखें। त‍त्पश्चात पानी निथारकर मिक्सी में बारीक पीस लें। पतले कपड़े की सहायता से पीसे हुए मिश्रण को छान लें। 
 
उसमें थोडा पानी, शक्कर और अंगूर और संतरे मसलते हुए पूरी ठंडाई को छान लें। अब उसमें भांग की दो गोलियां मिलाएं और अच्छी तरह घोंट लें। थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें।
 
 
ठंडी होने के पश्चात लजीज भांगयुक्त ठंडाई या शरबत को कांच के गिलासों में भरकर पेश करें और रंगबिरंगे पर्व का आनंद उठाएं।

अगला लेख
खूबसूरत होंठों के लिए जानिए लिपस्ट‍िक लगाने का सही तरीका