1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. How To Make Summer Drink

Summer Drink : गर्मी से राहत देगा यह देसी पेय, पढ़ें सरल रेसिपी

How To Make Summer Drink
सामग्री : 
 
2 कप कोल्ड मिल्क, 1 कप फ्रेश पाइनापल रस, 6 चम्मच पिसी चीनी, 100 ग्राम ताजा क्रीम, 3 बड़े चम्मच संतरे का रस, 1 नींबू रस, मेवे की कतरन, कुछेक आइस क्यूब। 
 
विधि : 
 
गर्मी से राहत देने वाला यह देसी पेय बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को एकत्रित कर लें। फिर पाइनापल, संतरा और नींबू के रस को मिक्स करके उसमें 4 चम्मच पिसी चीनी घोल लें। अब इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। 
 
अब एक अलग बर्तन में कोल्ड मिल्क लें। फिर ठंडा दूध, मिक्स रस व आइस क्यूब को मिक्सी में एकसाथ चला लें। ताजा क्रीम में बची हुई 2 चम्मच पिसी चीनी मिलाकर उसे फेंटें और फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब तैयार शेक को गिलासों में भरें, ऊपर से चीनीयुक्त क्रीम डालें। फिर मेवे की कतरन बुरका कर यह अनोखे स्वाद वाला देसी पेय सर्व करें।

 
अगला लेख
Summer Tips : इन 5 तरह के लोगों को जल्दी लगती है लू