सम्बंधित जानकारी
- रक्षा बंधन के पावन पर्व पर अपने भाई के लिए बनाएं यह खास तरह की मिठाई, पढ़ें आसान विधि
- Rakhi Special Recipes Tips : बाजार जैसी मिठाई घर पर कैसे बनाएं, पढ़ें 12 बेशकीमती टिप्स
- 15 अगस्त और रक्षा बंधन का इन 15 खास पकवानों से करें स्वागत, जीवन में खुशियों की होगी बरसात
- मिठाई टिप्स : घर पर मिठाइयां बनाने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए ये 10 खास टिप्स
- खस्ता बाटी या बाफले कैसे बनाएं? आजमाएं ये 15 सरल स्टेप्स
रक्षा बंधन का खास व्यंजन जालीदार मैसूर पाक बनाने की आसान विधि, यहां पढ़ें। Mysore Pak
सामग्री :
250 ग्राम बेसन, घी आवश्यकतानुसार, शकर 300 ग्राम, 1 चम्मच इलायची पावडर, पिस्ता कतरन पाव कटोरी।
विधि :
रक्षा बंधन का खास व्यंजन जालीदार मैसूर पाक बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में शकर और 1/2 कटोरी पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं, दूसरी ओर घी में बेसन डालकर भूनें। अब चाशनी को धीरे-धीरे सिंके हुए बेसन में डालें व बराबर हिलाती रहें। दूसरे हाथ से गर्म घी 1-1 चम्मच करके बेसन पर डालती रहें।
बेसन जब भूरा होने लगे तो उसमें इलायची बुरकाकर घी लगी थाली में फैला दें। यह जल्दी ही जमता है अत: जमने की प्रक्रिया शुरू होते ही चाकू की सहायता से मनचाहे आकार में काट लें।
लीजिए तैयार है लजीज रसभरा मैसूर पाक। यह बहुत सारे घी, बेसन, मेवा व शकर से निर्मित कर्नाटक का मीठा व्यंजन है। इस मिठाई के बारे में कहा जाता है कि यह मिठाई मैसूर के राजा के रसोई में सबसे पहले बनी थी, पर अब इसका आनंद पूरे भारत में लिया जाता है।
