1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock markets fall for the second consecutive day

Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 151 और Nifty 54 अंक टूटा

Stock markets fall for the second consecutive day
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 151 अंक के नुकसान में रहा। वहीं निफ्टी 53.60 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,145.10 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय एयरटेल और एलएंडटी में गिरावट से बाजार नीचे आया।
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,201.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 222.2 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही। इसके बावजूद यह 53.60 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,145.10 अंक पर बंद हुआ।
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा टाटा मोटर्स, नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे आए। इसके उलट, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 975.46 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.14 प्रतिशत चढ़कर 73.53 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बुधवार को 202.80 अंक नुकसान में रहा था जबकि निफ्टी में 81.15 अंक की गिरावट आई थी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान