1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Mumbai Stock Exchange Latest Prices for 4th September 2024

Share bazaar News: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

ब्रेंट क्रूड वायदा 73.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों में बेहद कमजोर रुख के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई (BSE) का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 721.75 अंक गिरकर 81,833.69 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 196.05 अंक फिसलकर 25,083.80 अंक पर रहा।

 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और ऐक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी आई।
 
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

 
ब्रेंट क्रूड वायदा 73.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर : वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,029.25 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बहराइच में आदमखोर भेड़िये, कहीं बदला लेने के लिए तो नहीं कर रहे हमले?