गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. share market on 15th july
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (11:21 IST)

सेंसेक्स में 340 अंकों की शुरुआती बढ़ती, निफ्टी में भी तेजी

सेंसेक्स में 340 अंकों की शुरुआती बढ़ती, निफ्टी में भी तेजी - share market on 15th july
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 340 अंक चढ़ गया। इससे पहले 4 दिन तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 339.81 अंक बढ़कर 53,755.96 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 72.35 अंक चढ़कर 16,011 पर था।
 
सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर,भारती एयरटेल, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, विप्रो, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में टोक्यो और सियोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
ये भी पढ़ें
भाजपा का बड़ा आरोप- हामिद अंसारी ने रखे गलत तथ्‍य, कहा- जासूस के साथ मंच पर क्यों बैठे थे मंत्री?