सम्बंधित जानकारी
- Share Market : सेंसेक्स 419 अंक उछला, निफ्टी में भी आई तेजी
- Share bazaar: एशियाई बाजारों की मजबूती से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में रही तेजी
- Market ki Baat : 5 दिन में 863 अंक गिरा सेंसेक्स, कैसी रही निफ्टी की चाल?
- Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 586 अंक लुढ़का, Nifty भी 203 अंक टूटा
- Share bazaar: अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में रही गिरावट
Share bazaar: RBI की मौद्रिक नीति पर निर्णय से पहले Sensex 308 अंक टूटा, Nifty भी रहा नुकसान में
Share bazaar News: स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 308 अंक के नुकसान में रहा जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में 73 अंक की गिरावट आई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बुधवार को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से पहले बैंक और तेल एवं गैस शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स गिरावट पर बंद हुआ : 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 308.47 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,710.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इसमें 464.32 अंक की गिरावट आई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 73.20 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,649.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 132.45 अंक लुढ़क गया था।ALSO READ: Share Market : सेंसेक्स 419 अंक उछला, निफ्टी में भी आई तेजी
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), बीईएल, एचडीएफसी बैंक, पॉवर ग्रिड, आईटीसी और सन फार्मास्युटिकल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, मारुति, ट्रेंट, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी शामिल हैं। छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.27 प्रतिशत नीचे आया जबकि मझोली कंपनियों का मिडकैप 0.14 प्रतिशत के नुकसान में रहा।ALSO READ: Share bazaar: एशियाई बाजारों की मजबूती से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में रही तेजी
एशियाई (Asian) और अमेरिकी (American) बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में थे। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को तेजी रही थी।ALSO READ: Share bazaar: तीन दिनों की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, Sensex 447 और Nifty 140 अंक चढ़ा
ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 68.06 डॉलर प्रति बैरल पर और एफआईआई (FII) सोमवार को बिकवाल रहे : वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1.02 प्रतिशत टूटकर 68.06 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,566.51 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,386.29 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 418.81 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 157.40 अंक के लाभ में रहा था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
