शनिवार, 18 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Mumbai Stock Exchange Latest Prices for 4th August 2025
Last Updated :मुंबई , सोमवार, 4 अगस्त 2025 (10:38 IST)

Share bazaar: एशियाई बाजारों की मजबूती से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में रही तेजी

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: एशियाई बाजारों (Asian markets) में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty ) में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 217.61 अंक की बढ़त के साथ 80,817.52 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 71.55 अंक चढ़कर 24,636.90 अंक पर पहुंच गया।ALSO READ: Share bazaar: तीन दिनों की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, Sensex 447 और Nifty 140 अंक चढ़ा
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, बीईएल, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स के शेयर फायदे में रहे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
 
एशियाई (Asian) और अमेरिकी (American) बाजारों में : एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।ALSO READ: बिकवाली ने बिगाड़ी चाल, शेयर बाजार एक माह के निचले स्तर पर, अगस्त में क्या होगा?
 
ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 69.51 डॉलर प्रति बैरल पर और एफआईआई (FII) शुक्रवार को बिकवाल रहे : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.23 प्रतिशत फिसलकर 69.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,366.40 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, लखनऊ में स्कूलों की छुट्‍टी