ट्रंप के करीबी ने दी 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी, रूस से तेल खरीदी को लेकर भारत पर लगाया बड़ा आरोप
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक करीबी सलाहकार स्टीफन मिलर ने कहा है कि भारत को रूस से तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए। 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिलर ने आरोप लगाया कि भारत, रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने भारत को 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी भी दी।
उन्होंने कहा कि लोग यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि रूसी तेल खरीदने में भारत, चीन के बराबर है। यह भी हैरान करने वाला है। उन्होंने दावा किया कि अगर भारत ने ट्रंप की बात नहीं मानी तो उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि अमेरिका भारत पर रूस से तेल नहीं खरीदने को लेकर दबाव बना रहा है। भारत और अमेरिका के बीच अभी तक ट्रेड डील नहीं हु्ई है। इसको लेकर दोनों ही देशों के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है।
इस बीच ट्रंप ने भारत पर दबाव बढ़ाने के लिए 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के साथ साथ रूसी तेल और हथियार खरीदने के लिए भारत पर जुर्माना लगाने की भी बात कही है। हालांकि फिलहाल साफ नहीं है कि जुर्माना कितना हो सकता है। नया टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा।
edited by : Nrapendra Gupta