पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, 5 बच्चों की मौत, 12 घायल
Blast in Khyber Pakhtunkhwa : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुराने मोर्टार गोले के फटने से 5 बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह घटना लक्की मरवात जिले में उस समय घटी जब बच्चों के एक समूह को पहाड़ियों में एक मोर्टार गोला मिला और वे उसे अपने गांव ले आए। जब बच्चे मोर्टार गोले से खेल रहे थे, तब इसमें विस्फोट हो गया। बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना लक्की मरवात जिले में उस समय घटी जब बच्चों के एक समूह को पहाड़ियों में एक मोर्टार गोला मिला और वे उसे अपने गांव ले आए। पुलिस के अनुसार, जब बच्चे मोर्टार गोले से खेल रहे थे, तब इसमें विस्फोट हो गया। उसने बताया कि विस्फोट में पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, घायल हुए 12 लोगों में से ज्यादातर बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour