सम्बंधित जानकारी
- Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव के आरोपों पर आ गया चुनाव आयोग का जवाब, जानिए क्या कहा
- Prajwal Revanna : सेक्स टेप कांड से लेकर सजा तक, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार मामले का पूरा घटनाक्रम
- Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा
- Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था
- लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया
पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, 33 देशों में किसी ने भी पाकिस्तान को नहीं बताया जिम्मेदार
अय्यर ने कहा कि दुनिया के तमाम देशों ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन पाकिस्तान का नाम लेने से बचते रहे।
Manishankar Aiyar controversial statement : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम हमले पर विवादित बयान देते हुए कहा कि 33 देशों में किसी ने भी आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं बताया। हम इसके सबूत नहीं पेश कर पाए। ALSO READ: पीएम मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कांग्रेस के पेट में दर्द
उन्होंने कहा कि थरूर को केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिनिधमंडल में शामिल किया था, इसने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने के लिए 33 देशों का दौरा किया था।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम अकेले कह रहे हैं कि पाकिस्तान इसके पीछे है, लेकिन किसी ने हमारी बात पर भरोसा नहीं किया। हम कोई ऐसा सबूत पेश नहीं कर पाए जिससे दुनिया को यकीन हो। न तो संयुक्त राष्ट्र और न ही अमेरिका ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन पाकिस्तान का नाम लेने से बचते रहे। थरूर और उनके साथी चाहे जितना भी घूम लें, लेकिन इजरायल को छोड़कर किसी ने पाकिस्तान को दोषी नहीं कहा।
अय्यर ने थरूर को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कांग्रेस की सिफारिश के बिना ही उन्हें क्यों चुना?
इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अय्यर पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने की बजाय सेना के पराक्रम को सलाम करना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta
