1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren's condition is critical
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 2 अगस्त 2025 (17:58 IST)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, अस्‍पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren's condition is critical
Former Chief Minister Shibu Soren News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर है और फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। वह एक महीने से ज़्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी हफ़्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबे समय से अस्पताल में नियमित इलाज चल रहा है।
 
सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह एक महीने से ज़्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी हफ़्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को मस्तिष्काघात के बाद विमान से दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया जा रहा है। वह फिलहाल हवाई अड्डे पर हैं और उनके जल्द ही पहुंचने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबे समय से अस्पताल में नियमित इलाज चल रहा है।
शिबू सोरेन जब 24 जून को भर्ती हुए थे, तब उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था, उन्हें हाल में यहां भर्ती कराया गया, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा