Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex 304 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट
Share Market Update News : वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक नुकसान के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 फीसदी लुढ़ककर 74346.17 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 23405.60 पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार को प्रभावित किया। इससे पहले यानी मंगलवार को आईटी शेयरों में बड़ी रैली के कारण भारतीय शेयर बाजार में बहार आई थी।
वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक नुकसान के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 फीसदी लुढ़ककर 74346.17 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 23405.60 पर आ गया।
कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार को प्रभावित किया। प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी दर्ज की गई। इसके अलावा रियल्टी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली का रुख बना रहा।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 8.43 फीसदी गिरी। टेक महिंद्रा 6.23 फीसदी, एचसीएल टेक 5.25 फीसदी और इंफोसिस 3.82 फीसदी नीचे आए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
हालिया बयानों और क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों के चलते पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी उछल गया। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी देखने को मिली।
इससे पहले यानी मंगलवार को आईटी शेयरों में बड़ी रैली के कारण भारतीय शेयर बाजार में बहार आई थी।कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत उछलकर 74649.84 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23483.55 पर पहुंच गया था।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें