Share Bazaar में हाहाकार, बिकवाली के दबाव में Sensex 1092 अंक फिसला, Nifty भी 359 अंक लुढ़का
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान अचानक बिकवाली बढ़ गई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार को कमजोर कर रही है। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 1092 अंक यानी 1.44 फीसदी फिसलकर 74775.74 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 359.40 अंक यानी 1.5 फीसदी लुढ़ककर 23547.75 अंक पर आ गया। शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन यह गिरावट आई है।
बाजार को कमजोर कर रही बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान अचानक बिकवाली बढ़ गई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार को कमजोर कर रही है। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 1092 अंक यानी 1.44 फीसदी फिसलकर 74775.74 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 359.40 अंक यानी 1.5 फीसदी लुढ़ककर 23547.75 अंक पर आ गया।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट
शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन यह गिरावट आई है। सबसे बड़े नुकसान वाले शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज ऑटो, मैक्स हेल्थ, इंडिगो, आयशर मोटर्स और ओएनजीसी शामिल रहे। एमसीएक्स के शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। भारत डायनेमिक्स के कमजोर चौथी तिमाही नतीजों ने शेयर को 4 फीसदी से ज्यादा नीचे धकेल दिया। पीबी फिनटेक में भी करीब 4 फीसदी की गिरावट आई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई।
निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़
निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली की, जिससे कई बड़े शेयरों में तेज गिरावट आई। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए फिसलकर 466 लाख करोड़ रुपए रह गया। इस बीच ब्रेंट क्रूड भी 1.6 फीसदी गिरावट के साथ 92.21 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
कमजोर साबित हुआ मई 2026
मई 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर साबित हुआ। सेंसेक्स पूरे महीने में 2.8 फीसदी गिरकर 6 साल का सबसे खराब महीना बना, जबकि निफ्टी 1.9 फीसदी टूटकर यह महीना 4 साल का सबसे खराब महीना बना।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें