1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Indian stock markets declined amid selling pressure
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 26 मई 2026 (18:01 IST)

Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex 479 अंक लुढ़का, Nifty भी 24 हजार के नीचे

Indian stock markets declined amid selling pressure
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ते ही बाजार में बिकवाली हावी रही। मध्य पूर्व में अचानक बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स 479.26 अंक यानी 0.63 फीसदी गिरकर 76009.70 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 118 अंक यानी 0.49 फीसदी लुढ़ककर 23913.70 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ते ही बाजार में बिकवाली हावी रही। मध्य पूर्व में अचानक बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स 479.26 अंक यानी 0.63 फीसदी गिरकर 76009.70 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 118 अंक यानी 0.49 फीसदी लुढ़ककर 23913.70 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।
सबसे ज्यादा बिकवाली Bharti Airtel, TCS, Bajaj Finance, Trent और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में रही और यह 1 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। इस गिरावट के कारण निफ्टी ने अपना महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर (24000) खो दिया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें