1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Indian stock markets declined amid selling pressure
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 27 मई 2026 (16:09 IST)

बिकवाली के दबाव में Share Bazaar गिरा, Sensex 142 अंक टूटा, Nifty ने भी खोया 24 हजार का स्‍तर

Indian stock markets declined amid selling pressure
Share Market Update News : भारी उतार-चढ़ाव के बाद बिकवाली के दबाव में आज भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स में 141.90 (-0.19%) अंकों की गिरावट रही और यह 75867.80 के स्तर पर आ गया, वहीं दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी भी 6.55 (-0.03%) अंक लुढ़ककर 23907.15 के स्‍तर पर बंद हुआ है। इससे पहले यानी मंगलवार को अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ते ही बाजार में बिकवाली हावी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 479.26 अंक गिरकर 76009.70 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 118 अंक लुढ़ककर 23913.70 पर पहुंच गया था।
 
भारी उतार-चढ़ाव के बाद बिकवाली के दबाव में आज भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स में 141.90 (-0.19%) अंकों की गिरावट रही और यह 75867.80 के स्तर पर आ गया, वहीं दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी भी 6.55 (-0.03%) अंक लुढ़ककर 23907.15 के स्‍तर पर बंद हुआ है।
वैश्विक स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और भारतीय रुपए की कमजोरी का सीधा असर आज घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। अमेरिका द्वारा दक्षिणी ईरान में किए गए हवाई हमलों की खबरों ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गजों में रही।
 
सबसे ज्यादा नुकसान देश के प्रमुख ऋणदाता एचडीएफसी (एचडीएफसी) बैंक के शेयरों को उठाना पड़ा। इसके शेयरों में करीब 3 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, IT, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स में कमजोरी नजर आई। 
इससे पहले यानी मंगलवार को अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ते ही बाजार में बिकवाली हावी रही। मध्य पूर्व में अचानक बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स 479.26 अंक यानी 0.63 फीसदी गिरकर 76009.70 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 118 अंक यानी 0.49 फीसदी लुढ़ककर 23913.70 पर पहुंच गया था।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें