1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. stock market continued to fall for the third day

शेयर बाजार में रही तीसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 519 और निफ्टी 148 अंक टूटा

Mumbai Stock Market
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 518 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। सेंसेक्स 518.64 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,144.84 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह 604.15 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.70 अंक टूटकर 18,159.95 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, ऐक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावरग्रिड शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप में शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त में रहा था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 751.20 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Gujarat Election : गुजरात में वीरमगाम सीट पर आसान नहीं है हार्दिक पटेल की राह