1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex and Nifty break in early trade

एशियाई शेयरों में कमजोरी के रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी टूटे

mumbai stock market opening trade sensex nifty bajaj finance mahindra and mahindra bajaj finserv
मुंबई। अन्य एशियाई शेयरों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 463.1 अंक गिरकर 61,200.38 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 129.25 अंक टूटकर 18,178.40 पर था।
 
सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील में बढ़त हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 751.20 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
ओडिशा: मालगाड़ी के बेपटरी होने से दो लोगों की मौत, कई घायल