1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Latest Mumbai Stock Exchange Rates, August 2

Share Market News: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 397 अंक गिरा, निफ्टी भी रहा कमजोर

Mumbai Stock Exchange
Share Market News: वैश्विक बाजारों (global markets) के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 396.51 अंक टूटकर 66,062.80 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 95.25 अंक के नुकसान से 19,638.30 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, विप्रो, आईटीसी और टाटा मोटर्स नुकसान में थे। दूसरी ओर मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पॉवर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत बढ़कर 85.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 92.85 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
सचिन और सीमा को मिला नौकरी का ऑफर, जानिए पैकेज