सम्बंधित जानकारी
- सड़क पर छात्राओं के सामने मार रहा था गुलाटी, पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल
- अलकायदा प्रमुख ने नए वीडियो में यूक्रेन पर हमले के लिए अमेरिका को बताया दोषी
- कोरोना के बाद भविष्य की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं विद्यार्थी, 11 राज्यों के बड़े सर्वे में हुआ खुलासा
- चतरा के कस्तूरबा विद्यालय में 10 छात्राएं कोरोना संक्रमित
- बागपत : स्कूल परिसर में 6 साल के छात्र को मिनी बस ने कुचला, परिजनों का हंगामा, स्कूल हुआ सीज
यूक्रेन के स्कूल पर मिसाइल हमला, 60 लोगों के मरने की आशंका
कीव। यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी सामने आई है।
लुहान्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही हेयडे ने टेलीग्राम पर रविवार को कहा कि स्कूल से 30 लोगों को बचाया गया है, जिनमें सात घायल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में से दो शव भी बरामद हुए हैं।
सीएनएन ने हेयडे के हवाले से कहा कि ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि स्कूल की इमारत के मलबे में दबे सभी 60 लोगों की मौत हो गई है।
रूसी विमान ने बिलोहोरिवका गांव में स्कूल पर बम बरसाया थे, जिससे इमारत में आग लग गयी। आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों को करीब चार घंटे का समय लगा। (वार्ता)
