सम्बंधित जानकारी
- India Coronavirus Deaths: WHO का दावा- 47 लाख लोगों की भारत में कोरोना से गई जान, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- आंकड़ा झूठा
- जिनपिंग का ओमिक्रॉन स्वरूप को रोकने के लिए शून्य कोविड नीति का निर्देश
- Delhi Corona Update : दिल्ली में कोरोना के 1365 नए मामले, 1 भी मौत नहीं, महाराष्ट्र में 233 नए मरीज
- एस्ट्राजेनेका कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक गंभीर बीमारी में अधिक प्रभावशाली: अध्ययन
- ओमिक्रॉन को लेकर नई स्टडी, कोविड के पिछले स्वरूपों की तरह हो सकता है गंभीर
चतरा के कस्तूरबा विद्यालय में 10 छात्राएं कोरोना संक्रमित
चतरा। झारखंड में चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक साथ दस छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी छात्राओं की उम्र 17 से 18 वर्ष है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि चतरा में आज लगभग चार महीने के अंतराल के बाद कोविड जांच में प्रतापपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10 छात्राएं संक्रमित पाई गई।
उन्होंने बताया कि सावधानी के तौर पर सभी संक्रमित छात्राओं को चिकित्सिकीय निरीक्षण में अलग रखा गया है और अन्य छात्राओं की भी जांच की जा रही है।
इस बीच जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में आज सिर्फ 4 अन्य कोरोना संक्रमित पाए गए जिन्हें मिलाकर समूचे झारखंड में इस समय कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47 हो गई है।
