1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. World Women's Day

अजमेर में सिन्धी लेडीज क्लब ने मनाया 'विश्व महिला दिवस'

World Women's Day
अजमेर। अंतरराष्ट्रीय 'विश्व महिला दिवस' को सिन्धी लेडीज क्लब की महिलाओं ने स्वामी कॉम्प्लेक्स में सायं 5 से 7 बजे तक आपस में मिलकर क्लब की गत वर्ष 2018-19 की गतिविधियों पर चर्चा करके उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर क्लब की सदस्याओं ने कई गेम्स के अलाव रोचक कार्यक्रमों में शिरकत की। 
 
सभी उपस्थित सदस्यों ने गत वर्ष में महिलाओं पर आधारित कार्यों को सराहा और उन पर कविताएं पढ़ी गईं एवं अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में  केक काटा और सिन्धी गानों पर डांस भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिशा प्रकाश किशनानी ने किया।
दिशा प्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुसुम अच्छरिया, शकुंतला अच्छरिया, सिमरत तौरानी, कला आसनानी, सोनू भारती, पूनम जयनानी, नेहा बुलचंदानी, रितु मोतीरामानी, पुष्पा ठाकुरी, नीतू भम्भानी, मोनिका चैनानी, बीना तोतलानी, सुनीता एलदासानी, साक्षी पमनानी, सपना लख्यानी, निर्मला लख्यानी, आरती तनवानी, भावना भाटिया, दुर्गा आसवानी, रिया बुलानी, कंचन खटवानी, मानसी भगतानी, राखी उथवानी, निशा जेसवानी, ज्योति मूरजानी व ज्योति मोहनानी उपस्थित थीं।
अगला लेख
कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव के कुशल निर्देशन से रीवा संभाग प्रदेश में पहले स्थान पर