sundarkand
Sun, 2 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Woman burns with acid found dead

मऊ में तेजाब से झुलसी महिला का मिला शव

woman
मऊ। उत्तरप्रदेश में मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में तेजाब से झुलसी एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
 
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि लखनी मुबारकपुर गांव के दक्षिणी सिवान में बसनही नाले की तरफ से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो उन्हें नाले में लगभग 25 वर्षीय एक महिला का शव तेजाब से झुलसा मिला। 
 
उन्होंने बताया कि महिला का पूरा शरीर तेजाब से जला हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मासूम के साथ गैंगरेप, गुप्तांग में डाला लकड़ी का टुकड़ा