1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. west-bengal-bypoll-tmc-candidate-withdrawal-nandigram-resignagar

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

mamata banerjee
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में शनिवार को भी ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी ने नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। ALSO READ: ममता बनर्जी को लगे 3 बड़े झटके, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री
 
रेजीनगर से ममता की पार्टी के प्रत्याशी रबिउल आलम चौधरी ने शनिवार को नाम वापसी के आखिरी दिन नामांकन वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ ही नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव में ममता तृणमूल का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।
 
रबिउल ने नामांकन वापस लेने की वजह नया चुनाव चिह्न लोगों के बीच पहचान बनाने में कठिनाई और कार्यकर्ताओं पर दबाव को बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतरने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने ममता बनर्जी से भी इस संबंध में बात की है। ALSO READ: 
 
गौरतलब है कि नंदीग्राम में ममता तृणमूल की प्रत्याशी संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को नामांकन वापस लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने वहां कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। रेजीनगर को लेकर उन्होंने कहा था कि इस पर बाद में फैसला किया जाएगा। इसके बाद से ही रबिउल के नामांकन वापस लेने की अटकलें लग रही थीं।
 
अगला लेख
Rahul Gandhi Indore Visit: 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले इंदौर में पोस्टर वार, घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रैफिक रूट