1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. West Bengal Assembly Elections 2021 Opinion Poll

WB Election Opinion Poll : क्या पश्चिम बंगाल में तीसरी बार बनेगी ममता सरकार?

West Bengal Assembly Elections 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 8  चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे। पिछले दो बार से राज्य में ममता बनर्जी की सरकार बनती आ रही है। ममता बनर्जी को मात देने के लिए भाजपा धुआंधार प्रचार कर रही है।
पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 211 सीटों पर कब्जा जमाया था। पहले चरण के लिए 27 मार्च को मतदान होगा। 8वें और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। जानिए समाचार चैनलों और एजेंसियों द्वारा किए गए ओपिनियन पोल में जानिए क्या बंगाल में क्या फिर बनेगी ममता सरकार या आएगा बीजेपी का  राज?  
 
एबीपी न्यूज और सीएनएक्स के ओपिनियन पोल के अनुसार बंगाल ममता दीदी फिर सरकार बना सकती हैं। सर्वे में टीएमसी को 154 से 164 सीटें जीतने का अनुमान बताया गया है। भाजपा के खाते में 102 से 112 सीटें जा सकती है, वहीं लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन के खाते में सिर्फ 22 से 30 सीटें जा सकती है। अन्य को 1 से 3 सीटों पर जीत मिल सकती है।
 
टाइम्स नाऊ- सी वोटर के ओपिनियन पोल के सर्वे के अनुसार के मुताबिक भाजपा के धुआंधार प्रचार के बाद भी ममता फिर से सरकार बना सकती है।
टीएमसी को 294 में 154 सीट मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में कांग्रेस-वाम दलों के खाते में 33 सीट मिलने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक टीएमसी को 42 प्रतिशत और भाजपा को 34 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
 
अगला लेख
West Bengal Election 2021 : नंदीग्राम से 10 मार्च को नामांकन-पत्र दाखिल करेंगी ममता बनर्जी, 2 दिन बाद शुभेंदु भरेंगे पर्चा