1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Weekend Corona curfew in Chandigarh

चंडीगढ़ में वीकेंड Corona कर्फ्यू, पिछले 24 घंटे में 200 नए मामले

Chandigarh
चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश के साथ-साथ पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में प्रशासन ने शुक्रवार को वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया। इसके अनुसार शनिवार को सुबह 5 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 200 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्‍या 59 हजार से ज्यादा हो गई है। 
 
नए निर्णय के मुताबिक शनिवार और रविवार को सब कुछ बंद रहेगा। हालांकि सुबह 6 से 9 बजे तक नेबरहुड पार्क में सैर की अनुमति रहेगी। पिछले कई सप्ताह से चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इसी सख्ती की वजह से कोविड की चेन टूटने लगी है।
 
जानकारी के मुताबिक वीकेंड लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी, नगर निगम स्टाफ, लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी, पुलिस, मिलिट्री, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्थ, इलेक्ट्रिसिटी, फायर, अधिमान्य मीडिया पर्सन, कोविड ड्यूटी में लगे लोग आदि को परिचय पत्र दिखाने पर आने-जाने की छूट रहेगी।
अगला लेख
राज्यों के पास 1.84 करोड़ Corona Vaccine उपलब्ध, और दी जा रही हैं खुराकें...