सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में शीतलहर, सीकर सबसे ठंडा स्थान
- Weather Updates: राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे लुढ़का
- Weather update : मध्यप्रदेश में चमकेगी ठंड, गिर सकते हैं ओले
- Weather update : केरल के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
- Weather Updates : उत्तरप्रदेश में आफत की बारिश ने ली 44 की जान, और जारी रहेगा वर्षा का सिलसिला
Weather update : मनाली, कुफरी और डलहौजी में कड़ाके की ठंड
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क और ठंडा रहा वहीं राज्य के मशहूर पर्यटक स्थल मनाली,कुफरी और डलहौजी में मंगलवार को तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया।
मौसम विभाग के शिमला केन्द्र ने बताया कि लाहौल स्पिति के प्रशासनिक केन्द्र केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
कल्पा में तापमान शून्य से नीचे आठ डिग्री सेल्सियस, मनाली में शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 0.8 और 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
