1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Unnao

उन्नाव में पेंट के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 3 मजदूरों की मृत्यु

Unnao
उन्नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में एक निजी कंपनी के पेंट के टैंक की सफाई करते समय सोमवार को 3 मजदूरों की दम घुटने से मृत्यु हो गई।
 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2 मजदूर दुर्गा इंटरप्राइजेज नामक पेंट कंपनी के टैंक की सफाई कर रहे थे। सफाई करते समय अचानक दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। उन मजदूरों की मदद के लिए 2 अन्य मजदूर भी टैंक में कूदे और उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 और मजदूर की मृत्यु हो गई।
 
मजदूरों की मृत्यु का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। मृतकों में रामबख्शखेड़ा निवासी आशीष (24), भजनलाल (44) और सिंगरौसी निवासी हारुन (19) शामिल हैं। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतकों के परिवार ने मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। (वार्ता)
अगला लेख
मॉब लिंचिंग पर इमाम बुखारी ने मोदी और राहुल को लिखे पत्र