सम्बंधित जानकारी
- शोपियां में 4 और आतंकी मारे गए, 3 जवान जख्मी, 24 घंटों में 9 आतंकी ढेर किए गए
- जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
- आतंकियों के साथ ही अफीम की खेती का भी सफाया कर रहे सुरक्षाबल
- राजौरी के कालाकोट में मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, मेंढर में सेना का बड़ा तलाशी अभियान
- पुलवामा में जैश सरगना मसूद अजहर के करीबी कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर
अनंतनाग में आतंकियों ने की सरपंच की हत्या
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सरपंच अजय पंडिता को गोली मार दी। आतंकियों के इस कृत्य की चौतरफा आलोचना हो रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकियों द्वारा की गई इस हत्या की निंदा की है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डूरु के सरपंच अजय पंडिता को आतंकियों ने लोकबावन लर्कीपोरा के पास गोली मारी। घायल सरपंच को जीएमसी अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अनंतनाग में सरपंच अजय पंडिता की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं एक जमीनी राजनीतिक कार्यकर्ता पर इस आतंकी हमले की निंदा करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
