1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Swearing in ceremony in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार के मंत्रियों की शपथ आज

Chhattisgarh Government
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज यहां भूपेश बघेल सरकार के मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे पुलिस परेड मैदान पर सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगा। लगभग 10 मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्य हैं और राज्य में 15 वर्षों बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है।
अगला लेख
मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, मुरली विजय-लोकेश राहुल बाहर, मयंक को मौका