1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. space viral video

स्पेस से धरती का वायरल वीडियो, नए साल की शुभकामनाएं

space
नए साल की अंतरिक्ष यात्रियों ने भी धरतीवासियों को अपने अंदाज में नए साल में बधाई दी है। वैज्ञानिकों ने इंस्टाग्राम पर अंतरिक्ष से पृथ्वी के कुछ टाइम लैप्स वीडियो शेयर किए हैं। इनमें रात के समय जगमगाती पृथ्वी के अद्भुत नजारे को देखा जा सकता है।

ये चारों वीडियो यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए हैं। ये टाइम लैप्स अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बनाए गए हैं।

पहले वीडियो में रात के वक्त अंतरिक्ष से जगमगाती पृथ्वी नजर आ रही है। समुद्री इलाकों में कड़कड़ाती बिजली और तूफान को भी साफ देखा जा सकता है जो किसी स्ट्रीट लाइट की तरह लग रहा है। दूसरे वीडियो में दिन से रात और फिर दोबारा रात से दिन की ओर बढ़ती पृथ्वी को देखा जा सकता है।
अगला लेख
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पौत्रवधू प्रताड़ना की शिकार, PM मोदी से लगाई गुहार