सम्बंधित जानकारी
- कोरोना से फिर बिगड़ रहे हालात, मुंबई में 3671 नए मामले, केरल में नहीं थमी रफ्तार
- Corona : 33 दिन बाद 1 दिन में 10,000 केस, महाराष्ट्र-दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट ने बढ़ाई चिंता, बूस्टर डोज के लिए जारी हुए निर्देश
- आखिर डॉक्टर कैसे कर रहे हैं ओमिक्रान वेरिएंट का इलाज?
- दिल्ली, मुंबई में R-value 2 से अधिक, Coronavirus के और तेजी से फैलने की आशंका
- Corona की 'सुनामी' ला रहे हैं Delta और Omicron वैरिएंट, बोले WHO के चीफ
जमीन पर पटककर शख्स को लगाई वैक्सीन, जानिए क्या है मामला...
देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान कई ऐसे लोग भी हैं, जो इंजेक्शन के डर से वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को वैक्सीन लेने के लिए मनाया जाता है, लेकिन जब वह तैयार नहीं होता है तो कुछ लोग उसे जमीन पर पटककर वैक्सीन दिलवा देते हैं...
खबरों के अनुसार, एक ओर जहां कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 143 करोड़ के पार पहुंच चुका है, वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं।
वीडियो के मुताबिक, एक गांव में हेल्थ वर्कर्स की टीम पहुंची हुई है और वह टीकाकरण कर रही है। इसी बीच एक शख्स इंजेक्शन देखकर डर जाता है और वैक्सीन लेने से मना कर देता है। वह शख्स लगातार चिल्लाते हुए इंजेक्शन से बचने की कोशिश करता है।
बाद में कई लोग उसे वैक्सीन लेने के लिए मनाते हैं, लेकिन इसके बाद भी जब वह शख्स वैक्सीन लेने के लिए तैयार नहीं होता है तो कुछ लोग उसे जमीन पर पटककर वैक्सीन दिलवा देते हैं। बचपन की यादें ताजा करता यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी हंसा रहा है।
