1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. slab collapse in Ullasnagar, 7 dies

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत

Ullasnagar
उल्हासनगर। महाराष्‍ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार रात एक बिल्डिंग स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 
 
बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ। 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त केवल 5वीं मंजिल पर ही लोग थे।

ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देगी। मरने वालों में एक किशोर और तीन महिलाएं शामिल हैं।
 
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया, ‘मलबे से एक और शव बरामद होने से घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इस दुर्घटना में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 किशोर की मौत हो गई।‘
अगला लेख
नए IT नियम : झुका सोशल मीडिया, नहीं माना ट्विटर