1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Corona case less then 1000 in Mumbai

मुंबई में थमी Corona की रफ्तार, 1000 से कम आए कोरोना केस

Mumbai
मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। यहां शुक्रवार को कोरोनावायरस के 1000 से भी कम मामले आए हैं। 
 
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 929 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस अवधि में 1239 लोग रिकवर भी हुए हैं, जो कि एक अच्छा संकेत है। 
 
मुंबई में अब तक 7 लाख 3 हजार 461 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 58 हजार 540 लोग रिकवर हो चुके हैं। महानगर में 14 हजार 808 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 27 हजार 958 है। 
 
अगला लेख
Corona के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु में Lokdown 7 जून तक बढ़ाया